सासाराम, मई 30 -- डेहरी, एक संवाददाता। क्षेत्र के बस्तीपुर न्यू कॉलोनी निवासी मेडिकल के छात्र द्वारा शाहजहांपुर के राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पुवायां में आत्महत्या करने की सूचना से जहां परिजनों की चित्कार से मोहल्ले के लोग गमगीन हैं। वहीं होनहार मेडिकल छात्र की आत्महत्या के मामले की जानकारी के बाद मोहल्लेवासी स्तब्ध है। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। यह भी पढ़ें- मेडिकल छात्र के आत्महत्या की नहीं सुलझी गुत्थी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...