नई दिल्ली, अगस्त 17 -- लोग जब बीमार होते हैं तो उन्हें लगता है कि डॉक्टर उन्हें बचा लेंगे। लेकिन जब यही डॉक्टर पढ़ाई कर रहे होते हैं तो वे बेहद मुश्किल दौर से गुजरते हैं। मेडिकल छात्रों को विभिन्न कारणों से लंबे समय तक तनाव का सामना करना पड़ता है जिसके चलते उन्हें कई बार आत्महत्या तक के विचार आते हैं। चिंताजनक बात यह है कि इस मामले में उनकी स्थिति आम लोगों से कहीं ज्यादा खतरनाक है।मेडिकल के छात्र मुश्किल दौर से गुजरते हैं इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 37 हजार मेडिकल छात्रों से उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की गई: इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा मेडिकल छात्रों में बढ़ते तनाव के अध्ययन के लिए बनी नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। 2024 में इस टास...