लखनऊ, दिसम्बर 8 -- पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात हॉस्टल से लौट रहे तीन मेडिकल छात्रों से करीब एक दर्जन युवकों ने मारपीट की। युवकों ने छात्रों को डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दो छात्रों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि एक की नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। मोहनलालगंज स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र श्रेय गौतम, आकाश तिवारी और अभय जयसवाल रात करीब 11:30 बजे डेंटल हॉस्पिटल, उतरटिया के पीछे वाली सड़क से होकर अपने हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर करीब दर्जनभर युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट में श्रेय गौतम को गंभीर सिर की चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि आकाश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.