हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के छात्रों के लिए खाने की व्यवस्था संकट में पड़ गई है। व्यावसायिक सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण हॉस्टलों में रहने वाले 500 से अधिक छात्रों की थाली से रोटी-सब्जी गायब हो गई है। एक हफ्ते से पौष्टिक आहार नहीं मिलने से छात्र परेशान हैं। कई छात्रों को बाहर से महंगा खाना खरीदना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के छात्र अपनी फीस में मेस से मिलने वाले भोजन का शुल्क भी चुकाते हैं। जिसके तहत उन्हें तीन टाइम खाना उपलब्ध होता है। लेकिन रसोई गैस की किल्लत के चलते मेस में खाना बनना मुश्किल हो रहा है। हालत यह है कि 12 से 15 घंटे पढ़ाई करने वाले इन छात्रों को लंच व डिनर में दाल भात ही मिल रहा है। सुबह नाश्ते में पोहा दिया जा रहा है। मेस संचालक का कहना है कि गैस न होने से लकड़ी जलाकर खाना पकाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.