रांची, मई 16 -- झारखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। एमजीएम जमशेदपुर में एमबीबीएस की 100 और पीजी की 149 सीटें, जबकि एसएनएमसीएच धनबाद में एमबीबीएस की 150 और पीजी की 186 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इन सीटों का विस्तार अगले तीन वर्षों में किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव रंजन डोले ने इस आशय का पत्र शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को भेजा है। केंद्र से सीटें बढ़ाने की मंजूरी मिलने पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह निर्णय न केवल राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में डॉक्टरों की कमी दूर करने में भी मील का पत्थर साबित होगा। वहीं अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कह...