नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- भारत में डॉक्टर बनना कोई आसान काम नहीं है। सालों की कड़ी मेहनत, रातों की नींद और न जाने कितने इम्तिहान पास करने के बाद एक छात्र सफेद कोट पहन पाता है। लेकिन हकीकत यह है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद भी उनका संघर्ष खत्म नहीं होता। एमबीबीएस के छात्रों को अलग-अलग स्तर पर कई तरह की परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। अब इस पुरानी और उलझी हुई व्यवस्था को बदलने की मांग तेज हो गई है। दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA), छात्र संघ और एम्स के अन्य सेंटरों (जैसे नागपुर और पटना) के साथ-साथ आरएमएल (RML) अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने सरकार से 'नेशनल एग्जिट टेस्ट' यानी NExT को जल्द से जल्द लागू करने की पुरजोर वकालत की है। डॉक्टरों का मानना है कि यह परीक्षा मेडिकल शिक्षा में एक बहुत बड़ी और जरूरी क्रांति लाएगी। आखिर इस नई परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.