आगरा, फरवरी 27 -- एसएन मेडिकल कालेज के महिला छात्रावास में शुक्रवार को एमबीबीएस छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। उन्हें आयरन की गोलियों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान 60 छात्राओं की जांच करके गोलियां दी गईं। गायनी की प्रो. रुचिका गर्ग ने छात्राओं को प्रश्नोत्तरी के जरिए आयरन के प्राकृतिक स्रोतों और एनीमिया से बचाव के बारे मे समझाया। छात्राओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के लिए हर सोमवार को जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...