मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के गेट नंबर 3 के पास रविवार को मिले शव की पहचान हो गई है। शव ब्रह्मपुरा के कृष्णा टोला निवासी केशव कुमार मेहता की है। मृतक के पुत्र रौशन कुमार ने मेडिकल में शव की पहचान की। परिजन ने पुलिस को बताया कि बहन की दुर्घटना में मौत बाद केशव कुमार मेहता मानसिक रूप से विचलित थे। एक सप्ताह से घर से गायब थे। मेडिकल ओपी प्रभारी राज कुमार गौतम ने बताया कि 72 घंटे के लिए शव को सुरक्षित रखा गया था। परिजन शव की पहचान कर दाह संस्कार के लिए ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...