मेडिकल कॉलेज से 15% स्टाफ के तबादले की तैयारी, शासन को भेजी सूची
हल्द्वानी, जून 3 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस तबादला सत्र में कॉलेज में तैनात कुल स्टाफ के करीब 15 प्रतिशत कर्मचारियों और अधिकारियों का जल्द ही तबादला किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में एक विस्तृत ट्रांसफर लिस्ट तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक, शासन स्तर से हफ्ते के भीतर इस तबादला सूची के जारी होने की पूरी संभावना है। इस बड़ी ट्रांसफर लिस्ट में डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन से लेकर कार्यालय के कर्मचारी और उच्च अधिकारी तक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें सबसे ज्यादा गाज उन डॉक्टरों और अधिकारियों पर गिरने वाली है, जो प्रमोशन पाने के बाद भी सालों से हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ही जमे हुए हैं।
पिथौरागढ़ और रुद्रपुर भेजने की है योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.