फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल को मेडिकल कालेज से संबद्ध होने के बाद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट दिखाई दे रही है। रोजाना करीब दो हजार मरीजों का भार झेल रहे जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। शासन स्तर से लगातार निर्देश और जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि मेडिकल कालेज से संबद्धता का लाभ मिलना तो दूर, अब स्थितियां पहले से भी गई-गुजरी हो गई हैं। डाक्टरों और स्टाफ की कमी से बिगड़े हालात यह भी पढ़ें- यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था तार-तार: अस्पताल में नहीं मिला इलाज तो ठेलिया पर पत्नी को लेकर गया बुजुर्ग पतिडाक्टरों और स्टाफ की कम...