सिद्धार्थ, मार्च 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम होली त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज से लेकर जनपद के सभी सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट पर रखा है। इमरजेंसी की सभी सेवाएं 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी। जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। एंबुलेंस के ट्रोल फ्री नंबर पर भी डायल कर उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा गर्भवती भी बिल्कुल न परेशान हों। उनके लिए भी प्रसव कक्ष की सभी सेवाओं को पूरी तरह से चालू रखा गया है। दरअसल, होली त्योहार के दिन अप्रिय घटनाएं घटने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा लोगों की खराब सेहत, मार्ग दुर्घटना आदि के मामले भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। इसके दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक-कर्मियों की छुट्टी रद्द कर होली त्योहार के दिन स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.