मेडिकल कॉलेज से नवजात को निजी अस्पताल रेफर करने का आरोप
धनबाद, जून 26 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात शिशुओं के इलाज को लेकर एक मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल की एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कुछ नवजात के परिजनों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर धनबाद के बलियापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल अस्पताल में उपचार की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद निजी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। मामले में अधीक्षक डॉ दिनेश गिंदोरिया ने बताया कि यदि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल के शिशु एवं नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.