सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उप चिकित्साधीक्षक( डिप्टी सीएमएस) पद पर तैनात रहे डॉक्टर तपन मंडल को पद से हटा दिया गया है। शुक्रवार को प्राचार्य डॉक्टर आनंद कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश कुमार की तरफ से मेडिकल कॉलेज को सुचारू रूप से चलाने के लिए डॉक्टर तपन मंडल को डिप्टी सीएमएस के पद पर तैनात किया गया था। सूत्रों की माने डिप्टी सीएमएस पर पूर्व में चिकित्सकों के साथ कई बार अनबन की खबरें आई थी। जिसको लेकर उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी। शुक्रवार को चिकित्सकों के साथ हुई बैठक के बाद उनको डिप्टी सीएमएस पद से हटा दिया गया। प्राचार्य डॉक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डिप्टी सीएमएस का कोई पद नहीं था, पूर्व में व्यवस्था को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.