शाहजहांपुर, मार्च 15 -- राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक यूपी25सीवी9036 से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...