देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्विकल कैंसर) की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का जिले में शुभारंभ सोमवार को हुआ। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल के टीकाकरण केंद्र पर फीताकाट कर टीकाकरण का उद्घाटन किया। यह अभियान जिले में 90 दिन तक 18 सीएचसी, पीएचसी पर चलेगा। 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। जिले की करीब 26300 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। सीडीओ ने कहा कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्विकल कैंसर) महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इसका बचाव टीकाकरण से संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.