हरिद्वार, मार्च 18 -- मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर और भूपतवाला क्षेत्र में बने अस्पतालों को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि जनहित में दी गई कीमती जमीन पर बने मेडिकल कॉलेज का संचालन पूर्ण रूप से नहीं हो पा रहा है। इससे जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले का बड़ा सपना था लेकिन आज भी मरीजों को इलाज के लिए बाहर के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही आरोप लगाया कि करोड़ों की जमीन पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए दी जा रही है। पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में भूमि जनता के हित में निशुल्क दी गई थी। आज अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.