मेडिकल कॉलेज व कार्यालयों के लिए निर्देश जारी
धनबाद, मई 13 -- धनबाद। विभिन्न कार्यालयों में वेतन मद में कोषागार के माध्यम से अवैध निकासी के बाद अब स्वास्थ्य निदेशालय रांची भी गंभीर हो गया है। निदेशालय ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल व विभिन्न कार्यालयों के लिए निर्देश जारी किया है। स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने निर्देश जारी कर कहा कि तीन वर्षों से अधिक समय से कार्यालय में पदस्थापित संबंधित कर्मियों को वित्तीय कार्यों से अविलंब विमुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित कर्मियों की सेवा इतिहास पत्र प्राप्ति के 24 घंटे में जिला संवर्ग के कर्मियों का संबंधित जिले के सिविल सर्जन को उपलब्ध कराएंगे। नियमानुसार संबंधित कर्मियों का स्थानांतरण आगामी स्थापना समिति में किया जा सके। यह भी पढ़ें- नए स्थान पर इसी सप्ताह योगदान करेंगे कर्मचारी संविदा व एकमुश्त मानदेय के आधार पर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.