मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल
पीलीभीत, जून 28 -- पीलीभीत, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा के निर्देश पर हुई ड्रिल में चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन), अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, आपात सूचना प्रणाली को सक्रिय करने और मरीजों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। नियमित मॉक ड्रिल से कर्मचारियों की तैयारी और जागरूकता बढ़ती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.