उरई, मई 20 -- उरई। मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात हुई घटना को लेकर जालौन में व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया और जाम लगाकर डॉक्टरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हुए विवाद के बाद से तनातनी जारी है। मामला भाजपा नेता के परिवार से जुड़ा होने के कारण राजनीतिक रूप से भी गरमाया हुआ है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में हुई घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी और सड़क पर जाम लगाकर डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। व्यापारी प्रतिनिधियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज प्रकरण में डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन को ज...