हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की लचर व्यवस्था के कारण हड्डी के मरीजों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। अस्पताल में पिछले कई दिनों से हड्डी के ऑपरेशन ठप्प पड़े हैं, जिससे वार्ड में भर्ती मरीज दर्द से कराहने को मजबूर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई है।

समस्या का कारण मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन के आयुष्मान भारत योजना के तहत किए गए ऑपरेशन में इंप्लांट सप्लायर की बड़ी राशि बकाया है। भुगतान न होने से नाराज सप्लायर ने इंप्लांट की आपूर्ति बंद कर दी है, जिसका सीधा असर गरीब मरीजों पर पड़ रहा है। वार्ड में भर्ती कई मरीज 8-10 दिनों से ऑपरेशन की बाट जोह रहे हैं, लेकिन इंप्लांट न होने के कारण स...