अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 71 रिक्त पदों के लिए तैनाती को साक्षात्कार हुए। महज चार ही डॉक्टर साक्षात्कार में पहुंचे। साढ़े तीन माह से अधिक समय बाद इंटरव्यू होने से अधिक डॉक्टरों के आने की उम्मीद थी, लेकिन कम के ही आने से दिक्कतें जस की तस रहने वाली हैं। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी की समस्या अब तक दूर नहीं हो सकी है। कॉलेज में कुल 178 पदों की स्वीकृति है, लेकिन तैनाती मात्र 67 ही पदों पर है। मेडिकल कॉलेज ने रिक्त 71 पदों पर नियुक्ति के लिए संविदा के आधार पर तैनाती को विज्ञप्ति निकाली थी। इसमें विभिन्न विभागों में प्राफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर 35 और एसिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पद शामिल थे।

रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर तैनाती बुधवार को रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भवन में वॉ...