औरैया, अगस्त 21 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चिचौली में 70 वर्षीय महिला की जटिल श्रोणि (पेल्विस) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। महिला घर में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जांच में श्रोणि में गंभीर चोट मिलने के बाद हड्डी रोग विभाग की टीम ने ऑपरेशन किया। महिला का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत संतोषजनक बताई गई है। परिजनों के मुताबिक 70 वर्षीय महिला घर में अचानक गिर गई थीं। गंभीर चोट आने पर परिजन उन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लेकर पहुंचे। यहां हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कंदर्प यादव ने परीक्षण कराया। जांच में श्रोणि में गंभीर चोट मिलने के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। चिकित्सकों के मुताबिक श्रोणि की सर्जरी सामान्य हड्डी के ऑपरेशन की तुलना में जटिल होती है। इस हिस्से के...