मेडिकल कॉलेज में 20 से अधिक राज्यों के विद्यार्थी करेंगे एमबीबीएस
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का परिसर सोमवार को एमबीबीएस के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं से गुलजार रहा। देश के लगभग 20 राज्यों से आए छात्रों ने अभिभावकों के साथ मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली, चिकित्सा नैतिकता और मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षाागृह में आयोजित अभिमुखीकरण का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र के नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारियों, संवेदनशीलता और अनुशासन की सीख दी। गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. अर्चना कौल ने सुविधाओं के बारे में बताया। डॉ. बादल सिंह डॉ. बीनू ने कैंपस के नियमों से परिचित कराया। प्रवेश प्रभारी व एनाटॉमी विभाग की डॉ. निष्ठा सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले फाउंडेशन कोर्स के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.