प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से प्रो. प्रीतमदास प्रेक्षागृह में 16 अप्रैल को एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस (ईपीटीबी) विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विशेषज्ञ टीबी के इलाज की नवीनतम तकनीक और जांच की सरल प्रक्रिया पर विचार व्यक्त करेंगे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रीना सचान ने बताया कि यह सेमिनार टीबी के उन्मूलन में एक सार्थक प्रयास होगा। क्योंकि टीबी एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य बीमारी है। समय पर पहचान, सही इलाज और जीवनशैली में सुधार से इससे बचाव और उपचार दोनों संभव है। दवाइयों का पूरा कोर्स लेना और नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है। सेमिनार में रेजीडेंट डॉक्टर ट्यूबरकुलोसिस विषय पर केंद्रित पोस्टर की प्रस्तुति करेंगे। इस मौके पर डॉक्टर शोध पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.