आजमगढ़, मई 5 -- चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में जल्द ही लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति शुरू होने जा रही है। टैंक निर्माण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। व्यवस्था लागू होने पर अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ हो जाएगी। अब तक मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलेंडरों के माध्यम से की जाती थी, जिसके लिए करीब 800 सिलेंडर इस्तेमाल में थे। कोविड काल में बढ़ी मांग के चलते ऑक्सीजन संकट भी सामने आया था। इसके बाद यहां दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए, जिनसे वर्तमान में आपूर्ति हो रही है। ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए वर्ष 2023 में एलएमओ परियोजना को मंजूरी मिली थी। इसके लिए शासन से करीब एक करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ, जिसमें 65 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.