शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। जिले के मेडिकल कालेज में अब हड्डी के जटिल मरीजों का इलाज जिले में ही हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज में आर्थोस्कोपी मशीन लगाने का प्रस्ताव प्राचार्य द्वारा शासन को भेजा गया है। इस मशीन की मदद से जाम हुए जोड़ों को बिना बड़े ऑपरेशन के ही खोला जा सकेगा। इससे मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल पाएगा, साथ ही बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मशीन आने के बाद आर्थोपेडिक विभाग की सेवाएं और बेहतर होंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही मशीन लगाने का कार्य किया जाएगा। आर्थोपेडिक डा़ बृजेश कुमार ने बताया कि आर्थोस्कोपी मशीन लगने से मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और मेडिकल कालेज मेंं ही इलाज मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.