जौनपुर, फरवरी 17 -- जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग में डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कार्भायर ग्रहण कर लिया। जिससे मेडिसिन विभाग के हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो गई है। इससे हृदय रोगियों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानाचार्य प्रो. आरबी. कमल के प्रयास से मेडिकल कॉलेज से कार्डियोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हो गई। हृदय रोगियों के लिए चिकित्सक नहीं थे। डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हृदय रोग चिकित्सा सेवा जरूरत मंदों को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को नियमित रूप से ओपीडी में बैठकर हृदय रोगियों का परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। शेष कार्य दिवस में महाविद्यालय से संबंधित शैक्षिक एवं प्रशासनिक दायित्व का निर्वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.