बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में मरीजों को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अहम पहल की गई है। अब अस्पताल में हार्मोन जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे मरीजों को निजी लैब पर महंगी जांच कराने की मजबूरी से राहत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में अत्याधुनिक मशीन स्थापित कर दी गई है, जिसके माध्यम से हार्मोन संबंधी जांचें की जाएंगी। इस सुविधा के शुरू होने से खासकर महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि गायनी व थायराइड से जुड़ी बीमारियों में हार्मोन जांच बेहद जरूरी होती है। अस्पताल में लंबे समय से यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.