मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक
कन्नौज, अगस्त 31 -- तिर्वा, संवाददाता। स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों और उनके तीमारदारों को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। ओपीडी हॉल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए मरीजों और तीमारदारों के बीच गोष्ठी की गई। चिकित्सकों ने बताया कि बीमारी के लक्षणों को समय रहते पहचानना और चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है। लोगों को स्वच्छता का ध्यान रखने, भीड़भाड़ में सावधानी बरतने तथा संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर बढ़ी सतर्कता कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.