मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर एवं अति विशेषज्ञ सीट बढ़ाने की मांग की
फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर (एमडी, एमएस) और अति विशेषज्ञ (डीएम, एमसीएच) सीट की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेजा है। इसके अलावा मौजूदा एमबीबीएस महाविद्यालयों को उन्नत करने मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करने की क्षमता पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी कम है, जिसका सीधा असर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। पत्र में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि दिल्ली में 1398 और राजस्थान में 2006 सरकारी स्नातकोत्तर सीटें हैं, जबकि हरियाणा में केवल 422 सरकारी स्नातकोत्तर सीटें उपलब्ध हैं। प्रदेश में कुल स्नातकोत्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.