देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में महिलाओं को छोटे बच्चों को फीडिंग कराने के लिए बेबी फीडिंग स्थल बनाने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसके मद्देनजर महिला अस्पताल में स्थान चिह्नित किया गया है। अभी तक कोई सुरक्षित स्थान नहीं होने से बच्चों को स्तनपान कराने में उन्हें दिक्कत होती है। वह बच्चों को फीडिंग कराने में असहज महसूस करती हैं। इसके बन जाने से महिलाओं को सहूलियत होगी।मेडिकल कॉलेज परिसर में एमसीएच विंग में महिला अस्पताल है। यहां बाल रोग विभाग भी है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल और बिहार के सीमावती क्षेत्रों की महिलाएं इलाज कराने आती हैं। गाइनी व बाल रोग में करीब पांच सौ से अधिक महिलाएं पहुंचती हैं। बाल रोग में लंबी कतार लगती है। बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों का इलाज करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.