जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने शनिवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों, अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में फायर सेफ्टी से जुड़े सभी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत प्रशासनिक भवन से हुई। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्था पर सवाल निर्माण कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी ने लिफ्ट निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। केंद्रीय पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा। शैक्षणिक भवन में एनाटॉमी विभाग, म्यूजियम और डिसेक्शन हॉल का भी निरीक्षण किए। उन्होंने...