मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था भी दाव पर
हल्द्वानी, जून 27 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के संकट के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी दाव पर लगी है। लगातार रिटायर हो रहे कर्मचारियों की जगह नए सुरक्षाकर्मियों की भर्ती न होने से संकट गहरा गया है। कम संख्या के कारण ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है, जिससे पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
सुरक्षा कर्मियों की संख्या कॉलेज प्रबंधन ने वर्ष 2003 में तत्कालीन जरूरत के मुताबिक 120 सुरक्षा कर्मी रखे थे। उस समय एसटीएच 300 बेड का था। वर्ष 2026 में जब अस्पताल 700 बेड का हो गया है तो सुरक्षा कर्मी 72 रह गए हैं। संख्या घटने से सुरक्षा कर्मियों पर काम का दबाव बढ़ गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुरक्षा कर्मी बताते हैं कि 72 कर्मी तीन शिफ्टों में काम करते हैं, यानी एक शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.