मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन में खराबी, मरीज परेशान
देवरिया, मई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शनिवार को तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। सीटी स्कैन मशीन खराब होने से जांच ठप रही। नई मशीन से जांच की गई, लेकिन जांच कराने के लिए लोगों को शुल्क देना पड़ा। इसकी वजह से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी जगहों पर लोगों को इंतजार करना पड़ा। बुखार, पेट दर्द, उल्टी, त्वचा, नस, जोड़ों के दर्द, कान, श्वास व आंख के रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र, बाल रोग में लाइन रही। पल्मोनरी मेडिसिन, मानसिक रोग विभाग में भी अधिक मरीज रहे। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। एक्स-रे सेंटर के मशीन में खराबी से कुछ देर कार्य ठप रहा। जांच के लिए मरीजों को मशक्कत करनी पड़ी। दवा के लिए लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.