पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में बेहतर और निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में पूर्णिया की डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज शेमा इरम ने अपना गॉलब्लैडर स्टोन का सफल ऑपरेशन राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में करवा कर सरकारी स्वास्थ्य तंत्र पर भरोसे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल किसी भी तरह से निजी अस्पतालों से कम नहीं हैं। यह सर्जरी सर्जन डॉ. तारकेश्वर कुमार एवं एनेस्थेटिस्ट डॉ. विकास कुमार द्वारा सफलतापूर्वक की गई। चिकित्सा प्राचार्य डॉ. हरिशंकर मिश्र, अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ. दीनबंधु प्रसाद की उपस्थिति व मार्गदर्शन में ऑपरेशन संपन्न हुआ। अगले दिन मरीज को स्वस्थ अवस्था में छुट्टी दे दी गई। शेमा इरम एवं उनके पति मो. इनाम खान (डिस्ट्रिक्ट एंड एडिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.