मेडिकल कॉलेज में समय से पहुंचे डॉक्टर, देखे मरीज
शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में व्यवस्थाओं में बदलाव देखने को मिला। हिन्दुस्तान के अंक में अव्यवस्थाओं की खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह से ही अधिकांश चिकित्सक समय पर अपनी सीटों पर मौजूद रहे। सर्जरी विभाग में पहले जहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं मंगलवार को स्थिति बदली नजर आई। कई डॉक्टर ओपीडी में समय से पहुंचे, जबकि जो अपनी सीट पर नहीं थे, वे वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल लेते दिखाई दिए। मरीजों और तीमारदारों को भी इससे कुछ राहत मिली। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग से गायब मिले डॉक्टर यह भी पढ़ें- उफ्फ ये गर्मी:: वार्डों में घुटन से मरीज बेहाल, एग्जॉस्ट पंखों का अभाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.