धनबाद, सितम्बर 9 -- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की इमरजेंसी और सर्जिकल आईसीयू में लगे सभी छह वेंटिलेटरों के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई गिरिडीह के डुमरी निवासी एक मरीज की मौत के बाद एहतियातन की गई है। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बिजली कट के दौरान इमरजेंसी में वेंटिलेटर बंद होने के कारण मरीज की मौत हुई थी। मामला की जांच के लिए अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया के निर्देश पर चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें एनेस्थीसिया विभाग के डॉ विनीत व डॉ मृत्युंजय, मेडिसिन विभाग की डॉ पूर्णिमा केरकेट्टा और सर्जरी विभाग के डॉ जितेंद्र कुमार रंजन शामिल हैं। कमेटी घटना के दौरान बिजली आपूर्ति, जेनरेटर के संचालन, वेंटिलेटरों के बैकअप सिस्टम और मरीज की चिकित्सीय स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जां...