मेडिकल कॉलेज में संकाय पदों पर हुए साक्षात्कार
हल्द्वानी, जून 11 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में रिक्त संकाय पदों के लिए गुरुवार को साक्षात्कार हुए। चयन प्रक्रिया में 10 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। न्यूरो सर्जरी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के एक पद के लिए एक अभ्यर्थी ने साक्षात्कार दिया। वहीं विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए नौ अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। यूरोलॉजी विभाग में एक, चर्म एवं यौन रोग विभाग में दो, एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में दो, पैथोलॉजी विभाग में दो, बाल रोग विभाग में एक और एनाटॉमी विभाग में एक अभ्यर्थी शामिल रहे। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्या वर्चुअल माध्यम से जुड़े। डॉ. जीएस तितियाल, संबंधित विभागाध्यक्ष और विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में संकाय पदों पर हुए साक्षात्कार
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.