सोनभद्र, जुलाई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नशीले पदार्थों की लत से जूझ रहे लोगों के उपचार के लिए ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) सेंटर की शुरुआत की जा रही है। शनिवार को इसका शुभारंभ किया जाएगा। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) एवं उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (यूपीसैक्स) के सहयोग से संचालित होने वाला यह केंद्र ओपिओइड एवं इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों को वैज्ञानिक एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराएगा।

उपचार का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार ओएसटी सेंटर का उद्देश्य नशे के आदी लोगों को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य और सम्मानजनक जीवन की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस केंद्र पर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ ऐसी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनसे न...