देहरादून, अगस्त 29 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों की सुरक्षा और जीवन से जुड़े दो गंभीर मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बच्चों की सुरक्षा डालनवाला हत्याकांड में मां की मौत और पिता के जेल में होने के बाद तीन बच्चे अभिभावकीय संरक्षण से वंचित हो गए हैं। आयोग ने जिला बाल कल्याण समिति और जिला प्रोबेशन अधिकारी को बच्चों की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों के सर्वोत्तम हित, शिक्षा, स्वास्थ्य और भावनात्मक जरूरतों का आकलन कर उचित पुनर्वास व्यवस्था करने को कहा गया है।

मेडिकल कॉलेज में समस्या मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर बंद होने और बच्चा बदलने के आरोप पर आयोग सख्त आयोग ने एक मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में अचानक वेंटीलेटर बंद होने...