देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। वायरल इंफेक्शन, नस व जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़े हैं। एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। पोर्टेबल सहित अन्य केंद्रों पर मरीज व तीमारदारों में नोंकझोक हुई। देर से पहुंचे करीब पंद्रह लोग वापस लौट गए। सभी जगह मरीजों को इंतजार करना पड़ा। कमर, घुटने, गर्दन दर्द, बुखार, पेट दर्द, कान, त्वचा, आंख से संबंधित बीमारी से पीड़ित अधिक रहे। चेस्टपेन व पैरलासिस से ग्रसित लोग भी पहुंचे थे। आर्थो, मेडिसिन, मेडिसिन, बाल रोग, नेत्र, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन, स्किन विभाग में मरीजों की लंबी कतार रही। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। दवा काउंटर पर देर तक खड़े रहने से मरीजों व तीमारदा...