शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- सर्व समाज जन कल्याण समिति की बैठक जिला कार्यालय दिलाजाक में हुई। अध्यक्षता कपिल पांडेय ने की, संचालन फारुख रूहानी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही और डॉक्टरों की अनुपस्थिति का आरोप लगाया। महिला चिकित्सालय में पुरुष वार्ड बॉय की तैनाती और पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष की गैरहाजिरी पर भी सवाल उठाए गए। समिति ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर जनहित याचिका दायर की जाएगी तथा मजिस्ट्रेटी जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.