कुशीनगर, मार्च 10 -- राकेश कुमार गौंड़पडरौना। जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के एमसीएच कैंपस और इसके पीछे होने वाले दूषित पानी के भराव से उत्पन्न होने वाले दुर्गंध व अन्य परेशानियों से आने वाले दिनों में निजात मिल जाएगी। क्योंकि इस हॉस्पिटल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाए जाने के लिए एनआईटी (नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका निर्माण जून तक शुरू हो जाएगा।जनपद मुख्यालय पर पहले जिला अस्पताल, उसके बाद परिसर में ही पांच मंजीला एमसीएच विंग और अंत में नौ मंजीला मेडिकल कॉलेज भवन संबंधित कार्यदायी संस्थाओं ने समय-समय पर कराया, लेकिन दूरगामी परिणाम पर ध्यान न दिए जाने के कारण इस विशाल अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण नहीं कराया। नतीजतन बरसात के दिनों में ही नहीं, जब भी यहां मू...