प्रयागराज, अप्रैल 2 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से प्रो. प्रीतमदास प्रेक्षागृह में 16 अप्रैल को एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस (ईपीटीबी) विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर 200 से अधिक विशेषज्ञ टीबी के इलाज की नवीनतम तकनीक और जांच की सरल प्रक्रिया पर विचार व्यक्त करेंगे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रीना सचान ने बताया कि यह सेमिनार टीबी के उन्मूलन में एक सार्थक प्रयास होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...