देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ उमड़ी। सोमवार को करीब चार हजार लोग पहुंचे थे। लोगों को रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज, जांच, दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही। बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, मानसिक रोग विभाग में भी मरीज अधिक रहे। पहले डॉक्टर को दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। चेस्टपेन की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे थे, वहीं जोड़ों के दर्द, वायरल इंफेक्शन, कान, श्वास, त्वचा व आंख रोग से संबंधित बीमारी से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। एक्स-रे व दवा काउंटर पर मरीज व तीमारदार आपस में उलझ गए, जिससे शोर मचा। लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। एक्स-रे के लिए देर से पहुंचने पर भीड़ देख करीब 30 लोग बिना जांच कराए लौट गए।मेडिकल कॉलेज में रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.