मेडिकल कॉलेज में रही भीड़, बिलिंग काउंटर पर गार्ड से उलझा युवक
देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ उमड़ी। सोमवार को करीब साढ़े तीन हजार लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन से लेकर ओपीडी, जांच, दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बिलिंग काउंटर पर बिना नंबर के जाने से रोकने पर एक युवक गार्ड से उलझ गया। दवा काउंटर के बाहर भी नोंकझोक हुई। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही।बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, मानसिक रोग विभाग में भी मरीज अधिक रहे। पहले डॉक्टर को दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। चेस्टपेन की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंचे थे। नस, जोड़ों के दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, कान, श्वास, त्वचा व आंख के रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। एक्स-रे के लिए मरीजों मशक्कत करनी पड़ी, मरीजों व तीमारदारों में नोंकझोक हुई, जिससे शोर मचा। लोगों को एक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.