शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में भर्ती 20 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप लगाकर हंगामा किया। बंडा थाना क्षेत्र की प्रेमवती को 12 फरवरी को बुखार आने पर भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के नाम पर 200 रुपये लिए गए, जबकि कई दिनों तक केवल एक ड्रिप लगाई गई। डॉक्टर द्वारा सुबह-शाम दो इंजेक्शन लगाने की बात कही गई थी। यह भी आरोप है कि खून की बोतल मंगाने के बाद उसे चढ़ाया नहीं गया। हालत बिगड़ने पर भी किसी चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल रेफर करने की सलाह नहीं दी। परिवार का कहना है कि लापरवाही के कारण युवती की मौत हुई। शुक्रवार को भी एक अन्य मरीज की मौत के बाद स्टाफ पर अवैध वसूली और गलत दवा देने के आरोप लगे थे। वहीं प्राचार्य डॉ. राजेश ने सभी आरोपों को खार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.