बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में स्वास्थ सुविधाओं का बुरा हाल है। अस्पताल में जांच के लिए आए मरीजों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपेक अस्पताल कैली के रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे फिल्म की उपलब्धता नहीं होने से मोबाइल कैमरे से फोटो क्लिक कर मरीजों को दी जा रही है। विभाग में 10 दिनों से ओपीजी, डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन की फिल्म नहीं है। चिकित्सक का कहना है आर्थों और डेंटल की ओपीडी में मरीजों का दबाव अधिक रहता है। रेडियोलॉजी विभाग में जांच के लिए भेजे जा रहे मरीजों को मोबाइल कैमरे से ओपीजी, डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन की फिल्म मोबाइल से क्लिक कर मरीजों को दी जा रही है। मोबाइल कैमरे से फिल्म देखकर इलाज करने में गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.