देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। मंगलवार को करीब तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। हर जगह लोगों को इंतजार करना पड़ा। अल्ट्रा साउंड केंद्र पर जांच कराने पहुंचा एक मरीज और उसके तीमारदार हंगामा करने लगे और एक कर्मचारी से भिड़ गए। सुरक्षा कर्मियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया, वहीं आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र, बाल रोग में लंबी कतार रही। चेस्ट व टीबी, सर्जरी, मानसिक रोग विभाग में भी मरीज अधिक रहे। डॉक्टर को पहले दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई। बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द ज्वाइंटपेन, त्वचा, श्वास, कान व आंख की बीमारी से पीड़ित अधिक मरीज रहे। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन जांच व दवा के लिए भीड़ रही। मरीजों व तीमारदारों में नोंकझोक भी हुई। लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.