मेडिकल कॉलेज में मरीजों के खाने की हुई सैंपलिंग
शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी की बुधवार की जांच के बाद खाद्य विभाग सतर्क नजर आया। बुधवार को बना हुआ मूंगदाल, नमक और उबला हुआ दूध का सैंपल लिया गया था। गुरुवार को केवल उबला हुआ दूध का सैंपल लिया गया। शुक्रवार को फिर सैंपलिंग होगी। इससे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा रहा। वहीं मरीजों में खुशी रही कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण खाना मिल सकेगा। चंद्रशेखर मिश्रा, सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि अभी लगातार सैंपलिंग कराई जाएगी। अगर सैंपल फेल होंगे तो ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बता दें कि सीडीओ अब तक तीन बार मेडिकल कॉलेज की जांच कर चुके हैं, लगातार बदहाली सामने आ रही है। मरीजों को खराब भोजन मिलने की भी शिकायतें थीं। इसके बाद सैंपलिंग शुरू कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.